{"_id":"5f075cc08ebc3e63c161e467","slug":"jaan-di-hardoi-news-knp5702942160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टलने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टलने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान शादी टलने से आहत युवक ने बुधवार की देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजनों को पता चला और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरसेनी निवासी मेवालाल (30) पुत्र वर्मा खेती करता था। पिता वर्मा के मुताबिक, मेवालाल की शादी संडीला के खमरामऊ गांव से तय हुई थी। 24 मई को बरात जानी थी। लॉकडाउन की वजह से शादी टाल दी गई और नवंबर में शादी करने की बात तय हुई थी। इसके कारण मेवालाल परेशान था। बुधवार की सुबह घर से निकल गया था। शाम को परिजन खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान वह लड़खड़ाते हुए गंभीर हालत में घर पहुंचा। दरवाजे पर पहुंचते ही गिरकर बेहोश हो गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना खेत पर मौजूद परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने शादी टलने से परेशान रहने की बात कही है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने आरोप से इंकार किया है।