{"_id":"60bbc0fb8ebc3e865a238bbe","slug":"jaam-hardoi-news-knp632437233","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर लगाया जाम, हत्यारोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव रखकर लगाया जाम, हत्यारोपियों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
जाम लगाए परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। ग्राम कुंदरौली सादिकपुर निवासी युवक की मौत के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सांडी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद सीओ बिलग्राम विशाल यादव मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के गुलेरियान पुरवा मजरा कुंदरौली सादिकपुर निवासी शिवबक्श का शव गुरुवार की रात पड़ोसी लल्लू के घर में फांसी पर लटकता मिला था। घटना के बाद पिता ने पड़ोसी लल्लू समेत अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचते ही कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सांडी हरदोई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। पिता अमर सिंह ने बताया कि पड़ोसी लल्लू उसकी पत्नी सुनीता, रामशरण, देशदीपक व रामनरेशन एवं सहोरा निवासी उमेश ने उसके बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। बताया कि पूरी बात बताने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सूचना मिलने के बाद सीओ बिलग्राम विशाल यादव व एसओ अनिल सक्सेना मौके पर पहुंच गए और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाकर जाम खुलवाया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि पिता से मिली तहरीर के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।