फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ITI will enhance the skills of youth, apply now

Hardoi News: आईटीआई निखरेगा युवाओं का हुनर, करें आवेदन

Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
ITI will enhance the skills of youth, apply now
हरदोई। युवाओं में अपनी प्रतिभा निखारने और रोजगार के अवसर हासिल करने का एक और मौका आया है। युवा आईटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्र में अपने लिए अवसर तलाश कर सकते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में आईटीआई के प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया चल रही है। जिले में 15 आईटीआई संचालित हैं। इनमें छह राजकीय और नौ निजी आईटीआई संचालित है। इन संस्थाओं में विद्यार्थियों केा विभिन्न प्रकार के ट्रेडों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस बार भी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदक आगे आ रहे है। इस बार जिले के विद्यार्थियों को छह नई ट्रेडों में भी प्रवेश का मौका मिलेगा। जिसमें हरदोई और पिहानी आईटीआई शामिल है। युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्व रोजगार शुरू कर सकते हैं या तकनीकी ज्ञान के कारण विभिन्न कंपनियों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। विभाग की ओर से प्रशिक्षण के साथ ही अप्रेंटिस मेलों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने का भी अवसर प्रदान किए जाते हैं। आईटीआई प्रधानाचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव ने बताया आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उसमें विद्यालयों का विकल्प भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed