फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ITI trainees found employment 45

आईटीआई के 45 प्रशिक्षणार्थियों को मिला रोजगार

Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
ITI trainees found employment 45
कंपनी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। आईटीआई में हरियाणा की कंपनी ने 45 प्रशिक्षणार्थियों को जॉब दी। कंपनी ने ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिए। आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद कुमार बाजपेई ने बताया कि मंगलवार को आईएम सेट फाउंडेशन सोनीपथ हरियाणा कंपनी के अधिकारियों ने 103 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। इसमें से 45 अभ्यर्थियों का चयन किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रतिमाह नान टेक्निकल को 10 हजार पांच सौ एवं टेक्निकल अभ्यर्थी को 11 हजार पांच सौ मानदेय पारिश्रमिक प्रतिमाह दिया जाएगा।

विज्ञापन


पांच अप्रैल को रोजगार मेला
हरदोई। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में पांच अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि टोयोडा गोसियाई मिन्डा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 150 अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग नौकरी के लिए भर्ती किया जाएगा। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता कक्षा 12 उत्तीर्ण व आयु 18 से 25 वर्ष के मध्य निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्रथम वर्ष 5500 रुपये, द्वितीय वर्ष 6000 व अंतिम वर्ष में 6500 रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को यूनिफार्म, पुस्तकें, फीस आदि का भी वहन कंपनी करेगी। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed