{"_id":"429198065e88a8f36b5c654802676164","slug":"it-is-the-sacred-story-of-lord-rama-ramayana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘यह रामायण है पुण्य कथा भगवान राम की’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘यह रामायण है पुण्य कथा भगवान राम की’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
हम कथा सुनाते राम सकल गुणधाम की, यह रामायण है पुण्य
विज्ञापन
कथा श्रीराम की। जंबू दीपे भारत खंडे आयावर्ते भारत वर्षे एक नगरी है
विख्यात अयोध्या नाम की, यह जन्म भूमि है परम पूज्य श्रीराम की। हम कथा
सुनाते राम सकल गुणधाम की।
कुछ ऐसे भक्तिमय वातावरण में आचार्य संतोष भाई ने श्रीराम कथा के दूसरे दिन विभिन्न प्रसंग सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। गल्ला मंडी परिसर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा के दूसरे दिन आचार्य ने कहा कि जहां सत्संग होता है वहां सद्बुद्धि आ जाती है।
पर सत्संग में अज्ञानता एवं अश्रद्धा से बुद्धि का शुद्धीकरण नहीं हो सकता, इसलिए सत्संग में ज्ञान और श्रद्धा का होना आवश्यक है, अन्यथा सत्संग नहीं सिर्फ संग होता है। उन्होंने कहा कि संशय दुखों का कारण बन जाता है संशय के लिए उचित मार्गदर्शन मिल जाने से दुख दूर भी जाते हैं।
उन्होंने भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, राजेंद्र पटेल, गिरीश डिडवानिया, अपूर्व महेश्वरी और विनीता पांडेय आदि मौजूद थे।