फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   It is not confirmed whether there is oil or not Villagers reached to stop the work

Hardoi News: तेल है या नहीं, अभी इसकी पुष्टि नहीं, काम रुकवाने के लिए पहुंच गए ग्रामीण

Mon, 03 Mar 2025 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
It is not confirmed whether there is oil or not Villagers reached to stop the work
हाथरस और अलीगढ़ में जमीन के भीतर पेट्रोलियम पदार्थ होने की संभावना पर अल्फाजिओ कंपनी की टीमें खोज कर रही हैं। दादों के गांव समैना में भी यह काम चल रहा है। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि तेल मिल गया है और ग्रामीण काम रुकवाने पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन






अल्फाजिओ के फील्ड इंचार्ज मनोहर सिंह ने बताया कि कच्चे तेल की खोज प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र के 20 किमी के दायरे में कच्चा तेल मिलने की संभावना है। सेंसर के माध्यम से आई रीडिंग से निष्कर्ष कर बोरिंग के बाद 180 फुट की गहराई में विस्फोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




रविवार सुबह गांंव में किसी ने कच्चा तेल मिलने की अफवाह फैला दी। इससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास रिफाइनरी का प्लांट लगता है तो उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ेगा। इस पर किसान राजेंद्र सिंह ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंच गए और थाना पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्य बंद करा दिया और कंपनी के कर्मचारियों को थाने ले गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कंपनी के कर्मचारी जिलाधिकारी की अनुमति लेकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed