फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Investigation report sitting under BEO for six months

Hardoi News: छह माह से बीईओ दबाए बैठे जांच आख्या

Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation report sitting under BEO for six months
हरदोई। जनपद की विभिन्न शिकायतों की एडी बेसिक ने टीम के साथ जांच की। इस दौरान पता चला कि में संडीला में एक प्रधानाध्यापक की जांच छह माह में भी बीईओ पूरा नहीं कर पाए। जिस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, एडेड विद्यालय में जांच में भारी अनियमितता पाई गई। केजीबीवी विद्यालय में प्रयोग की जा रही सामग्री की पत्रावलियों का अवलोकन कर दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडी बेसिक व विशेषज्ञ राज्य परियोजना श्याम किशोर तिवारी ने चार सदस्यीय टीम के साथ बुधवार को जनपद के परिषदीय, एडेड व केजीबीवी कछौना का निरीक्षण किया। संडीला के प्राथमिक विद्यालय सराय मारुफपुर के निरीक्षण में पता चला कि प्रधानाध्यापक विशाल सिंह छह माह से निलंबित हैं। उनके निलंबन के समय खंड शिक्षा अधिकारी कोथावां को जांच अधिकारी बनाया गया था। छह माह बाद भी खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच आख्या नहीं दी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और खंड शिक्षा अधिकारी से इस संबंध में जवाब मांगा।
विज्ञापन

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज का निरीक्षण किया। यहां कक्षाएं संचालित मिलीं। उन्होंने कछौना बीआरसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया और वहां पर बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। इसके बाद बीएसए कार्यालय में केजीबीवी में बालिकाओं को दी जाने वाली सामग्री की पत्रावलियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ शिकायतें थी, उनकी जांच करनी थी। उनका जनपद का प्रथम भ्रमण है। शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने चंदन,वंदन व अभिनंदन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया।
ये रहे रडार पर
विभागीय सूत्रों के अनुसार एडी बेसिक दो खंड शिक्षा अधिकारी, निर्माण प्रभारी, केजीबीवी व एडेड विद्यालय में गड़बड़ी की शिकायत की जांच करने आए थे। जिसकी लगातार शिकायतें हो रही थी। उन्होंने उन्हीं पत्रावलियों का निरीक्षण किया और कुछ पत्रावलियां अपने पास भी सुरक्षित कर ली।


एडेड विद्यालय में मिली खामी
एडी बेसिक के साथ उप बेसिक शिक्षा अधिकारी उर्दू रेनू और मंडलीय जिला समन्वयक मिड डे मील निधि शर्मा भी आई थी। उन्होंने शाहाबाद में संचालित लडैतीदेवी जूनियर हाईस्कूल ककरघटा का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर 62 के स्थान पर 21 बच्चे मौजूद मिले। विद्यालय में भारी अव्यवस्थाएं मिली। जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक का लिखित बयान दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed