{"_id":"68cee59f05cc82698d0ffc36","slug":"international-para-badminton-players-meritorious-girl-students-felicitated-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137706-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी, मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया
विज्ञापन
हरदोई। मिशन शक्ति-5.0 में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी को राज्यमंत्री रजनी तिवारी, डीएम, एसपी और सीडीओ ने सम्मानित किया। वहीं तहसील और ब्लॉकों पर हुए कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं और महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को जिले में देखा व सुना गया। एनआईसी में राज्यमंत्री रजनी तिवारी, डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा, सीडीओ सान्या छाबड़ा ने अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रुचि त्रिवेदी को सम्मानित किया। वहां पर श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, डीपीओ संजय निगम आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सवायजपुर तहसील सभागार में एडीएम प्रियंका सिंह ने छात्रा अनन्या पांडेय, राखी दीक्षित, श्रद्धा वाजपेयी, नव्या अग्निहोत्री, प्रियांशी, मीनाक्षी को सम्मानित किया। सीएचसी की स्टाफ नर्स पुष्पारानी, मायाबक्श, प्रीति सहित 10 महिलाओं को सम्मानित किया। एसडीएम मयंक कुंडू, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाहाबाद तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम अंकित तिवारी ने छह मेधावी छात्राओं को गोल्ड मेडल, लेखन सामग्री, दस शिक्षिका व दो महिला लेखपाल को प्रशस्ति पत्र जबकि तीन महिला सफाई कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र के साथ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, आकांक्षा अग्निहोत्री, सौरभ मिश्रा आदि मौजूद रहे। बावन में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, बीडीओ डॉ. रामप्रकाश ने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी, समूह की महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण सुना व देखा गया। भरावन क्षेत्र के अतरौली थाने पर प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, ब्लॉक सभागार में बीडीओ राजीव गुप्ता ने अधीनस्थों के साथ मिशन शक्ति का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया।