फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Intermittent rain gave respite from the heat

Hardoi News: रुक-रुककर हुई बारिश ने दी गर्मी से राहत

Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Intermittent rain gave respite from the heat
हरदोई। गर्मी से बेहाल लोगों को शुक्रवार को बारिश ने राहत दी। शुक्रवार को 9.4 मिमी बारिश हुई। बारिश से कई स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागन में परेशानी हुई। अगले दो दिन बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार को बारिश ने राहत दी। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक रुक- रुक कर होती रही। शुक्रवार को 9. 4 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई। तापमान कम होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण शहर के घंटाघर मार्ग, नुमाइश चौराहा, नघेटा रोड पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो गुरुवार से पांच डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह आर्द्रता 92 और शाम को 70 प्रतिशत रिकार्ड की गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार अगले दो दिन बारिश होने की संभावना बन रही है, तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

सांडी। क्षेत्र के बघराई गांव में मुख्य नाला बंद होने से बरसात का पानी तक नहीं निकल पा रहा है। इससे कई स्थानों पर जल भराव हो गया है। सड़क तालाब में बदल गई है। पानी वन विभाग के कमरों तक पहुंच गया है। सोनपाल,श्याम यादव के मकान के अलावा आर्यावृत ग्रामीण के पास बीते बरसात के पानी घुटनों तक भर गया है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed