फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Instructor commits suicide by consuming poisonous substance

Hardoi News: अनुदेशक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Instructor commits suicide by consuming poisonous substance
फोटो- 39- अमित कुमार पांडेय। फाइल फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। परिषदीय विद्यालय में तैनात अनुदेशक की शहर में सिनेमा रोड स्थित आवास पर बृहस्पतिवार शाम तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया7 प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। खुदकुशी की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।

शहर के सिनेमा रोड निवासी अमित पांडेय (35) बावन ब्लॉक के संविलियन विद्यालय बरसोहिया में अनुदेशक के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार शाम को वह स्कूल से घर आए थे। पिता लक्ष्मी नारायण ने बताया कि घर पहुंचने के कुछ ही देर बाद अचानक अमित को उल्टियां होने लगीं। उनकी बिगड़ती हालत देख घरवाले आनन-फानन में उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज भागे। यहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन भी अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed