{"_id":"6488bb27b560396cc80d6324","slug":"instructions-to-issue-notice-to-eo-pihani-on-poor-progress-of-works-hardoi-news-c-12-1-284634-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कार्यों की खराब प्रगति पर ईओ पिहानी को नोटिस जारी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कार्यों की खराब प्रगति पर ईओ पिहानी को नोटिस जारी करने के निर्देश
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी ने डूडा और नगरीय निकाय के अधिकारियों से कहा कि बैंकों से समन्वय बनाकर लाभार्थियों को ऋण प्राप्त कराया जाए। खराब प्रगति व बैठक में गैरहाजिरी पर पिहानी के अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को डूडा व नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निकायवार पीएम स्वनिधि की जानकारी ली। कहा कि पुराने व नए प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर पात्र लाभार्थियों का चयन किया जाए। खराब प्रगति व बैठक में गैरहाजिरी पर पिहानी के अधिशासी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने वाले नगरीय निकायों को प्रशस्ति पत्र और पूर्ति न करने वाले निकायों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। अपर जिलाधिकारी को सभी एसडीएम से एमआरएफ सेंटरों की सक्रियता की निरीक्षण रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए। माह में सभी एमआरएफ सेंटर सक्रिय न हो पाने की दशा में संबंधित अधिशासी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, पीओ डूडा संगीता सिंह व सभी अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।