{"_id":"8509ba0c06362b7e68d9473f0ac86add","slug":"inspector-son-hostage-looting-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पुत्र को बंधक बना लाखों की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पुत्र को बंधक बना लाखों की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला में शुक्रवार
विज्ञापन
की मध्य रात्रि सशस्त्र बदमाशों ने एक दरोगा के घर का दरवाजा तोड़ कर
लूटपाट की। इस दौरान परिजनों के विरोध करने पर उसके पुत्र को बंधक बना घर
की महिलाओं लोहे की राड से पीटा। इस घटना में दरोगा की पत्नी समेत चार लोग
घायल हो गए।
घटना की सूचना पर कोतवाल दलबल के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। जानकारी मिलने पर एएसपी बीसी दुबे, सीओ चरन सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी कैलाश प्रसाद वर्मा बिहार के भागलपुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं और यहां उनका परिवार रहता है। शुक्रवार की शाम परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे।
रात करीब 1.35 बजे बदमाशाें ने घर के मुख्य दरवाजे को लोहे की राड से तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कैलाश की पत्नी रामदेवी व पुत्र चंद्रप्रकाश जाग गए और दरवाजे की तरफ बढ़ने लगीं। इस दौरान दरवाजा टूट गया और चार बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों के खौफ से मां बेटे कमरे में घुस गए।
जिस पर बदमाश भी कमरे में आ गए और लोहे की राड से अलमारी तोड़ने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उन लोगों ने मां-बेटे पर वार करने शुरू कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाशों ने अलमारी में रखी करीब सवा लाख रुपये की नगदी निकाल ली। मां और भाई की चीखपुकार सुन छोटा बेटा विकास भी मदद को दौड़ा।
बदमाशों ने उस पर हमला बोल बंधक बना लिया। इधर दूसरे कमरे में सो रही दरोगा की विवाहिता बेटी के कमरे में बदमाश घुसे और उस पर भी लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह जान बचाकर मां के कमरे की ओर भागी। बदमाशों ने इस कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमें रखे जेवरात व मोबाइल निकाल लिया।
घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली डीपी सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद सीओ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। सुबह एएसपी पूर्वी बीसी दुबे घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई। बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे। चंद्रप्रकाश ने बताया कि सवा लाख रुपये की नगदी और करीब पांच लाख के सोने के जेवर बदमाश ले गए। कोतवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।