फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Insane raping girl

मानसिक विक्षिप्त बालिका से किया दुष्कर्म

Tue, 24 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Insane raping girl

थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग

विज्ञापन
बालिका को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर बालिका को परीक्षण के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 13 वर्षीय बालिका खेत में बकरी चरा रही थी। तभी वहां पर पड़ोस के गांव का एक युवक अपने खेत देखने आया। बालिका को अकेला देख वह उसे गेहूं के खेत में खींच ले गया और उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसको मारापीटा।

उसको बेहोशी की हालत में छोड़ वह भाग गया। जब बालिका घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोज की। तब बालिका खेत में मिली। इस पर उसने होश में आने पर घटना बताई। बालिका के पिता ने इस बाबत प्रधान व अन्य लोगों को जानकारी दी।

पिता ने बताया कि उसकी बालिका का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। पिता ग्रामीणों के साथ सोमवार को थाने पहुंचा तो सुनवाई नहीं हुई। एसओ बालिका का इलाज कराने के स्थान पर परिजनों को बहलाते रहे। काफी देर बाद वह घटना स्थल पर जाकर वापस आए और एनसीआर दर्ज कर बालिका को परीक्षण को भेजा।

इस बाबत एसओ राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार की घटना है, पर परिजन आज सूचना देने पहुंचे। उन्होंने माना बालिका के जबर्दस्ती की गई। बताया कि चिकित्सीय परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्यशैली से परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed