फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent died due to overturning of e-rickshaw

हादसा,,फोटो-13::: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की दबकर मौत

Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 06 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Innocent died due to overturning of e-rickshaw
फोटो-13- मानसी। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पाली। भरखनी मार्ग पर ई-रिक्शा पलट जाने से मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव निवासी संजय ई-रिक्शा चलाता है। उसकी पत्नी प्रियंका गर्भवती है। गुरुवार रात प्रियंका को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर संजय परिजनों के साथ उसे लेकर ई-रिक्शा से पाली पीएचसी पहुंचा। साथ में डेढ़ साल की बेटी मानसी भी थी। प्रसव में समय होने पर सभी ई-रिक्शा से वापस गांव जा रहे थे। रात में लगभग 12 बजे अचानक ई-रिक्शा पलट गया। सभी लोग नीचे दब गए। इसी दौरान मानसी के सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed