फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent child fell into bed while playing, dead body found after five hours

Hardoi News: खेलते समय रजबहे में गिरा मासूम, पांच घंटे बाद मिला शव

Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Innocent child fell into bed while playing, dead body found after five hours
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के पनहईया गांव में घर के बाहर खेलते समय पास से ही निकले रजबहे में मासूम गिर गया। इसका पता चलने पर मौके पर हलचल मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम को खोजने का प्रयास किया। लगभग पांच घंटे बाद ग्रामीणों ने मासूम का शव रजबहे से निकाला।
विज्ञापन

पनहईया निवासी परमेश्वर खेती करते हैं। उनका घर गांव के पास ही निकले रजबहे के किनारे है। शुक्रवार शाम उसका डेढ़ साल का बेटा अभय मकान के बाहर खेल रहा था। इसी बीच रितिक उर्फ अभय रजबहे में गिर गया। इसकी जानकारी आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने अभय के परिजनों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही रजबहे में गिरे अभय को तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे बाद रजबहे से अभय का शव बरामद किया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रितिक उर्फ अभय अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed