{"_id":"619150e7dbc37027831b9e42","slug":"injured-women-died-hardoi-news-knp663987086","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की पिटाई से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की पिटाई से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा में पति की पिटाई से घायल महिला की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोपी पति को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुरवा निवासी मीना (40) का पति संजय शराब पीने का लती है। मंगलवार शाम नशे की हालत में घर पहुंचे संजय ने मीना की पिटाई कर दी थी। बुधवार सुबह मीना ने इसकी शिकायत टड़ियावां थाने में की थी। इसका पता चलने पर पति ने मीना के घर वापस आते ही उसे गाली गलौज किया था।
आपत्ति जताने पर हैंडपंप से सिर पर कई वार कर घायल कर दिया था। तब से मीना का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। रविवार को मीना की मौत हो गई। मीनों के परिवार में एक पुत्र और दो विवाहित पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पुत्र अजीत की तहरीर पर पहले ही रिपोर्ट दर्ज कर पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब मामले को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में बदला जाएगा।