{"_id":"618ab73c52c8a70f9b7fb97f","slug":"injured-boy-died-hardoi-news-knp663006111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के बाद दुर्घटना में घायल मासूम की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के बाद दुर्घटना में घायल मासूम की भी मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम औनादेवकली में सोमवार को ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया था। हादसे में घायल मृतका के मासूम पुत्र की भी मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
औनादेवकली निवासी रंजीत, पत्नी संजना (22) और पुत्र दिव्यांश (छह माह) के साथ बाइक से गांव जा रहा था। औनादेवकली के निकट ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी थी।
इसके कारण संजना गिर गई और ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया था। उसका पुत्र दिव्यांश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया था। ट्रामा सेंटर में मंगलवार सुबह दिव्यांश ने दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति रंजीत की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक बृजेश कुमार निवासी रामनगर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि चालक को जेल भेज दिया गया है।