{"_id":"84260668caa3cb0f0c522cc742b9af73","slug":"information-sought-on-sekretrion-of-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्रेटरियों पर एफआईआर की मांगी सूचनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेटरियों पर एफआईआर की मांगी सूचनाएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को जनपद की डी रैंकिंग में
विज्ञापन
सुधार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सेक्रेटरियों पर हुई एफआईआर की भी
जानकारी मांगी है। उन्होंने अधूरे आवासों को पूरा करने के साथ ही आख्या भी
तलब की है।
विकास भवन सभागार में शुक्रवार को खंड विकास अधिकारियों के साथ जिला विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों को योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद की रैंकिंग बढ़ाने के लिए भी कहा।
बताया कि जनपद रैंकिंग में अभी भी डी स्थान पर है, जो ठीक नहीं है। इसमें सुधार लाने की जरूरत है। सीबीआई द्वारा मनरेगा के मांगे गए अभिलेखों को न दिए जाने पर 104 ग्राम पंचायत और विकास अधिकारियों पर की गई एफआईआर की रिपोर्ट खंड विकास अधिकारियों से मांगी।
इसके अतिरिक्त श्रमिकों के लंबित भुगतान और वित्तीय वर्ष 2013-14 तथा 2014-15 में प्रदर्शित अवशेष पाइप लाइन के भुगतान के भी निर्देश दिए। इसके अलावा आवास और शौचालयों सहित समूह गठन और मनरेगा में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने को भी कहा गया। बैठक में सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।