फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Information must first set up an industry

उद्योग लगाने के पहले जानकारी अवश्य करें

Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Thu, 31 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Information must first set up an industry
सेमिनार में बोलते अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
उद्योग कोई भी हो उसके चयन से लेकर उसका संचालन तक  में जानकारी का अभाव नहीं रहना चाहिए। यदि हुआ तो लाभ के बजाए घाटा होगा। इसलिए उद्योग कोई भी क्यों न हो जानकारी अवश्य कर लें। यह विचार एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वे बुधवार को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की ओर से एक होटल में निर्यातकों की क्षमता विकास योजना के तहत एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  यह सेमिनार उद्यमियों के लिए लाभ दायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


 उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर के संयुक्त आयुक्त उद्योग एनके सिंह ने निर्यात क्या है, निर्यात से लाभ, निर्यातक द्वारा उत्पाद चयन की प्रक्रिया एवं विपणन के संबंध के बारे में जानकारी दी। कहा कि उद्यमियों को सहयोग दिया जाएगा। इसमें उद्यमियों को निर्यात क्या है इससे लाभ कैसे मिलेगा की विस्तार से जानकारी दी गई। डीडीएम नाबार्ड राजीव मोहन ने वन औषधियों के निर्यात की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफ इंडिया पीके सिंह ने विदेशी मुद्रा विनिमय के लिए बैंक में सुविधा देने की की बात कही। फेडरेशन आफ इंडिया एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन कानपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गर्ग ने निर्यातक बनने के लिए संगठन चयन एवं औपचारिकताएं, पैकेजिंग एवं ट्रांसपोर्ट पर विस्तार से  प्रोजेक्टर के माध्यम से चर्चा की।


एमएसएमई असिस्टेंट डायरेक्टर राकेश चंद्रा ने भारत सरकार से निर्यात इकाइयों को  दी जाने वाली सुविधाओं के विषय में अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से भूतपूर्व उपायुक्त उद्योग अशोक यादव, उपायुक्त उद्योग एसके मिश्रा, रमेश चंद्र पाठक, मन्नी लाल शाह, प्रदीप कुमार गुप्ता, रेहान कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed