{"_id":"6877e5591b7d0f9ee10be50f","slug":"infant-dies-in-fire-mother-suffers-burn-injuries-hardoi-news-c-213-1-hra1001-134431-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग लगने से दुधमुंहे बच्चे की मौत, मां झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग लगने से दुधमुंहे बच्चे की मौत, मां झुलसी
विज्ञापन
भरावन। अतरौली क्षेत्र के नेवादा गांव में संदिग्ध हालत में कमरे में आग लगने से नौ माह के दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई और मां झुलस गई। घटना के कारणों में दंपती में आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।
ओढ़ा पट्टी निवासी रोहित शुक्ल नेवादा गांव में नए मकान में परिवार के साथ गांव रहते हैं। सोमवार को करीब साढ़े सात बजे रोहित के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इसमें रोहित की पत्नी रुचि और नौ माह का रामकृष्ण गंभीर रूप से झुलस गया।
परिवारजन इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां मंगलवार को बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के ताऊ मोहित शुक्ला ने बताया कि रोहित व उसकी पत्नी के बीच कोई कहासुनी नहीं हुई है।
विज्ञापन
नूडल्स बनाने के लिए पानी गरम किया जा रहा था, खौलते पानी की चपेट में आने से बच्चा झुलस गया। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।