फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   industrial hub will be formed in sandhinawan

Hardoi News: संधिनावा में बनेगा औद्योगिक हब, मिलेगा रोजगार

Tue, 21 Mar 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
industrial hub will be formed in sandhinawan
हरदोई। उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 से संधिनावा में औद्योगिक हब की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के पक्ष में सदर तहसील क्षेत्र के संधिनावा में 102.4310 हेक्टेयर भूमि को पुनर्ग्रहण करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। औद्योगिक विकास विभाग ने भूमि को निशुल्क यूपीसीडी को दिए जाने का अनुमोदन दे दिया है।
विज्ञापन

यूपी इंवेस्टर्स समिट के तहत औद्योगिक निवेश और रोजगार को बढ़ावा दिए जाने के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था दी गई है। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि तहसील सदर के परगना शहर दक्षिणी के ग्राम संधिनावा में ग्रामसभा के खाता में 102.4310 हेक्टेयर भूमि बंजर है। औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए इसको उपयुक्त पाया गया है। औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 में ग्रामसभा की भूमि को यूपीसीडा के पक्ष में निशुल्क पुनर्ग्रहित किए जाने की व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन

बताया कि उद्योग केंद्र के उपायुक्त को भूमि हस्तांतरित कराए जाने की औपचारिकता पूरी कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed