फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Indian products will be promoted through the Har Ghar Swadeshi-Ghar-Ghar Swadeshi campaign

Hardoi News: हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान से भारतीय उत्पादों को दिया जाएगा बढ़ावा

Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Indian products will be promoted through the Har Ghar Swadeshi-Ghar-Ghar Swadeshi campaign
हरदोई। हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान से भारतीय उत्पादों को बढ़ाया दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कहा कि भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में आत्मनिर्भर भारत और प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के बढ़ावा देने की जानकारी दी। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का लक्ष्य भारत कि आर्थिक प्रगति को मजबूत बनाना है जिससे आयात कम होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत की अर्थव्यवस्था 6.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। साल 2025-26 में 6.7 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। उप्र में भी तेजी से विकास हो रहा है। कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखी गई।
विज्ञापन

बताया कि स्वदेशी उद्योगों में कुटीर, हैंडलूम और मेड-इन-भारत उत्पाद ने यूपी और भारत की अर्थव्यवस्था में निर्णायक की भूमिका निभाई है जिससे न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी सुदृढ़ होंगे। इस मौके पर संयोजक जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौर, संजय सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, जिला मंत्री अविनाश पांडे, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया व सत्यम शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed