{"_id":"64c5636f394b91b1bb05f454","slug":"indecent-remarks-on-god-report-filed-on-four-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1379-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भगवान पर की अभद्र टिप्पणी, चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भगवान पर की अभद्र टिप्पणी, चार पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संडीला। सोशल मीडिया पर भगवान पर अभद्र टिप्पणी के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। ऊगपुर बैरागीखेड़ा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलखन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम रसूलपुर निवासी सरबिंद, राजीनद्र, सुरीद व गोविंद ने अपने फेसबुक पर भगवान श्रीराम पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इससे हिंदू धर्म व समाज में आक्रोश व्याप्त है। इन चारों ने जानबूझकर सोशल मीडिया के माध्यम से धर्मिक भावनाओं को आहत किया है और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का काम किया है। कोतवाल नित्यानन्द सिंह ने बताया कि चारों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। संवाद