फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Increasing interest in hockey of boys and girls, looking for future

Hardoi News: बालक-बालिकाओं की हॉकी में बढ़ रही रुचि, तलाश रहे भविष्य

Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Increasing interest in hockey of boys and girls, looking for future
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आज हॉकी महान खिलाड़ी जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस है। हॉकी को अपनी खेल विधा में शामिल कर हरदोई के खिलाड़ी मैच में गोल की भांति लक्ष्य साध रहे हैं। यहां पर बालक ही नहीं, बालिकाओं ने भी हॉकी को अपनी पसंद में शामिल किया है और जनपद, अंतर विश्वविद्यालीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। दो खिलाड़ियों का चयन हॉस्टल के लिए भी हुआ है।
क्रिकेट के बाद हॉकी खिलाड़ियों की पहली पसंद बन गई है। यहां पर स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में करीब 70 से अधिक बालक-बालिका अभ्यास कर रहीं हैं। हॉकी का जुनून यहां पर खिलाड़ियों के सर चढ़कर बोल रहा है। हॉकी खिलाड़ी रूबी और मुस्कान ने बताया कि उन्होंने मंडलीय टीम में शामिल होकर मार्च 2023 में स्टेट टूर्नामेंट में प्रतिभा किया था। वह दोनों स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच शशि राठौर के निर्देशन में नियमित अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन

सीतापुर रोड निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि हॉकी उनकी पहली पसंद है। वह अंतर विश्वविद्यालीय टूर्नामेंट व राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। इसके बाद उनका चयन रेल विभाग में क्लर्क के पद पर हो गया है। बताया कि हॉकी का नियमित अभ्यास जारी है। खिलाड़ी अक्षत वर्मा ने बताया कि वह हॉकी में भविष्य तलाश रहे हैं। जनपदीय व राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त कर चुके हैं। उनका चयन हॉस्टल के लिए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर में होगा आयोजन
हाॅकी हरदोई के सचिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि हॉकी हरदोई के तत्वावधान में करीब 70 बालक-बालिकाएं अभ्यास कर रहीं हैं। हॉकी का हरदोई में जुनून बहुत जोरों पर हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी में बच्चे प्रवेश ले रहे हैं। बताया कि अक्टूबर में हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed