{"_id":"69e3c453872a695b18064234","slug":"increased-quota-of-cylinders-for-mid-day-meal-hardoi-news-c-213-1-hra1021-148234-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मिड-डे मील के लिए सिलिंडरों का बढ़ाया गया कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मिड-डे मील के लिए सिलिंडरों का बढ़ाया गया कोटा
विज्ञापन
हरदोई। मिड-डे मील योजना के तहत विद्यार्थियों को पका-पकाया भोजन समय से मिलता रहे। इसके लिए सिलिंडर की मांग के अनुसार उपलब्ध कराने के लिए मांग बढ़ाई जा रही है। अब तक 145 विद्यालयों की डिमांड बढ़ाई जा चुकी है। वहीं, 152 की नई सूची पूर्ति विभाग को भेजी गई हैं।
मिड-डे मील योजना के तहत 3,582 विद्यालय के विद्यार्थियों को दोपहर का पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें बेसिक के साथ-साथ माध्यमिक के राजकीय व एडेड विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में रसोई गैस पर भोजन पकाने के निर्देश हैं। पूर्व में विद्यालय को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो जाते थे मगर अब रसोईगैस की आपूर्ति कम होने पर मांग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्र संख्या कम होने पर सिलिंडर एक माह तक चल जाता है मगर जहां पर छात्र संख्या अधिक है वहां निर्धारित समय से पूर्व बुकिंग नहीं हो पा रही है।इसके लिए प्रत्येक विद्यालय से डिमांड मांगी गई थी।
प्रथम सूची में 145 विद्यालयों की सूची पूर्ति विभाग को भेजी गई थी। वहीं अब 152 और विद्यालयों की सूची तैयार की गई जिसको पूर्ति विभाग को भेजा जा रहा है। पूर्ति विभाग की ओर से पेट्रोलियम कंपनी के माध्यम से विद्यालय के कनेक्शन को अपडेट किया जा रहा है। इससे उनकी बुकिंग में आसानी हो रही है। जिला समन्वयक मिड-डे मील मयंक त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालयों में जहां पर भी सिलिंडर की बुकिंग में समस्या आ रही है। उसका निदान कराया जा रहा है।