{"_id":"68efdc105b044cd3830c09ef","slug":"increase-womens-participation-in-security-development-and-panchayats-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138928-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुरक्षा विकास और पंचायत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुरक्षा विकास और पंचायत में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएं
विज्ञापन
फोटो 29: महिला प्रधानों को किट देते डीपीआरओ विनय कुमार सिंह। स्रोत : विभाग
हरदोई। ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने और लोगों के सुविधा-सहूलियत पूर्ण बनाने में ग्राम प्रधानों की बड़ी भूमिका है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा, विकास और पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महिला प्रधान सक्रियता से काम करें।
मिशन शक्ति-5.0 अभियान में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज के सशक्त पंचायत नेत्री अभियान का डीपीआरओ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। एक होटल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की पहली पायदान का जनप्रतिनिधि है। भारत गांवों का देश है और गांवों से ही देश की समृद्धि का रास्ता निकलता है। कहा कि महिला प्रधानों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने के साथ ही कर्तव्यों को संवेदनशीलता के साथ निभाएं जिससे लोग उनके कार्यकाल में किए गए कामों का उदाहरण दें सकें। उन्होंने महिला प्रधानों को किट वितरित कीं।
जिला समन्वयक ज्योतिष दिवाकर, नंदिनी गुप्ता, दिव्या ने महिला प्रधानों को सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा कि महिला सुरक्षा, विकास, ग्राम पंचायत में महिला भागीदारी, महिला हितैषी और बाल हितैषी बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों को समझाया।