{"_id":"1441f33ca710e4f1607b38dadcdc3270","slug":"include-in-the-list-apatron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन सूची में अपात्रों को शामिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन सूची में अपात्रों को शामिल करने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना की जनपद में अभी शुरुआत भी नहीं हो पाई थी कि अभी से पेंशन पात्रों के चयन पर अंगुलियां उठने लगीं। विकास खंड टड़ियावां के नानकगंज ग्रंट ओमपुरी के जरूरतमंदों ने पेंशन सूची में पात्रों की जगह अपात्रों को शामिल करने का आरोप लगाया। जरूरतमंदों ने सचिव को सस्पेंड करने और पेंशन सूची की दूसरे अफसर से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
सूबे में समाजवादी पेंशन योजना को सीएम ने हरी झंडी दे दी और अब जल्द ही जिले में भी प्रभारी मंत्री पात्रों को परिचय पत्र बांटेंगे, पर इसके पहले ही चयनित पात्रों में धांधली की शिकायत आने लगी है। पेंशन सूची में पात्रों की जगह अपात्रों को शामिल करने की बात सामने आई है। टड़ियावां के नानकगंज ग्रंट ओमपुरी में तो सैकड़ों लोगाें ने गांव से अपात्रों को ही सूची में शामिल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि पेंशन की सूची में जिनके नाम शामिल हैं, वह सभी पैसे वाले हैं। उनके पास पक्का मकान और कई के पास चार पहिया वाहन भी हैं, जबकि गांव में ऐसे तमाम लोग हैं जो मजदूरी करते हैं या आवासविहीन हैं। कुछ तो ऐसे हैं जो भूमिहीन, विधवा, विकलांग और नेत्रहीन हैं।
विज्ञापन
उनको भी सूची में स्थान नहीं दिया गया। गांव के लोगाें ने सचिव पर सुविधा शुल्क लेकर अपात्रों का नाम शामिल करने की बात कही। शुक्रवार को कलक्ट्रेट आए ग्रामीणों ने पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया। साथ ही सीडीओ से भी शिकायत की। उन्हाेंने सचिव को सस्पेंड कर दूसरे अफसर से जांच कराने की मांग कर धरना दिया। इस मौके पर कमला, सरोजनी देवी, लज्जावती, रीनू, संजू, सुनीता, ऊषा व सरला आदि मौजूद थीं।