{"_id":"65204eb753729de4f80f8076","slug":"incharge-cdpo-removed-attached-to-sandi-project-hardoi-news-c-213-1-hra1001-4676-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: इंजार्च सीडीपीओ हटाई गईं, सांडी परियोजना से किया गया संबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: इंजार्च सीडीपीओ हटाई गईं, सांडी परियोजना से किया गया संबद्ध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बाल विकास परियोजना पिहानी कार्यालय में रुपये लेते हुए का वायरल वीडियो पर इंजार्च सीडीपीओ को हटा दिया गया है। उन्हें सांडी परियोजना से संबद्ध किया गया है। पिहानी का अतिरिक्त कार्यभार वहीं संबद्ध एक सुपरवाइजर को सौंपा गया है।
पिहानी परियोजना की इंजार्च सुपरवाइजर आशा चौधरी का कार्यालय में रुपये लेते हुए वायरल वीडियो पर डीएम ने डीडीओ को जांच सौंपी है। डीडीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया गया कि इस मामले में कुछ मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए हैं।
वहीं विभागीय जांच में सीडीपीओ टोडरपुर व टड़ियावां को नामित किया गया है। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने पिहानी की इंजार्च सीडीपीओ आशा चौधरी को सांडी परियोजना से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -
विवादित रहीं सुपरवाइजर को मिला पिहानी परियोजना का कार्यभार
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में तैनात सुपरवाइजर किरन सागर को पिहानी बाल विकास परियोजना के परियोजना अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। भरखनी परियोजना में तैनाती के दौरान अगस्त में एक आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान पोषक आहार की मांग पर लाभार्थियों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था और इस पर सुपरवाइजर किरन सागर को भरखनी से हटाकर पिहानी में संबद्ध किया गया था।