{"_id":"9cbedd1389f3c89e03f099de5668e7df","slug":"in-the-summer-from-mid-day-meal-to-be-lifted-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में मिड-डे मील से टीचर हटाए जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों में मिड-डे मील से टीचर हटाए जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण के अतिरिक्त टीचरों से अन्य गैर शैक्षणिक
विज्ञापन
कार्य लेने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बिफरे
पदाधिकारियों व टीचरों ने शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करते हुए सोमवार को
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर उस पर अमल कराने की
मांग की।
इस दौरान अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि शिक्षा के अधिकार एक्ट 09 में स्पष्ट उल्लेख है कि टीचरों के दस वर्षीय जनगणना, दैवीय आपदा से संबंधित राहत कार्य और निर्वाचन ड्यूटी के अतिरिक्त अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा।
कहा कि मुख्य सचिव द्वारा उक्त अधिनियम के अनुपालन में तीन सितंबर 2012 को पत्र निर्गत कर टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक लगा दी है, पर फिर भी टीचरों को निरंतर गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है, जो उनके आदेशों का खुला उल्लंघन है।
जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि शिक्षण कार्य बंद हैं, फिर भी अध्ययनरत छात्रों को एमडीएम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जो अमानवीय व शासनादेश के विपरीत है। इस दौरान पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा, जिसमें टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त कराने की मांग की गई।