फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the scorching heat, the hospital's electricity was cut off for four hours in the name of repair

Hardoi News: भीषण गर्मी में मरम्मत के नाम पर चार घंटे गुल रही अस्पताल की बिजली

Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
In the scorching heat, the hospital's electricity was cut off for four hours in the name of repair
हरदोई। शहर में लोकल फॉल्टाें पर लगाम बंद नहीं हो रही है, मरम्मत के नाम पर बिजली कटौती से उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है। रविवार को 11 केवीए लाइन के निर्माण से दो उपकेंद्राें की बिजली आपूर्ति बाधित रही। चार घंटों तक उपभोक्ता गर्मी से परेशान रहे। बिजली न आने से अस्पताल के वार्डाें में भर्ती मरीजों का गर्मी में बुरा हाल है।
विज्ञापन

बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर करोड़ाें खर्च हो चुके हैं, लेकिन नतीजा शून्य ही है। बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं। उस पर विभागीय कर्मी मरम्मत के नाम पर आए दिन कटौती कर रहे हैं। रविवार को मन्नापुरवा में 11 केवी लाइन का निर्माण कराया गया। 11 केवी लाइन का निर्माण 33 केवी लाइन के पास से हो रहा है। ऐसे में सिटी उपकेंद्र आने वाली 33 केवी लाइन को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया। विभाग ने सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक काम कराने के लिए प्रस्तावित किया, लेकिन आपूर्ति सुचारू होने तक दो बजे गए।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक कई स्थानों पर बिजली आती जाती रही, जबकि कई फीडरों पर आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। अस्पताल राेड फीडर पर आपूर्ति पूरी तरह से बंद होने से उपभोक्ता परेशान हुए। वहीं, अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। वार्ड में इन्वर्टर और जनरेटर का कनेक्शक्न होने से तीमारदार मरीजों पर हाथ से पंखा डुलाते नजर आए। बदबूदार वार्डों में भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरौली उपकेंद्र से दी गई आपूर्ति
हरदोई। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि सिटी उपकेंद्र समेत कोयलबाग कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद रही। उपभाेक्ताओं को चरौली उपकेंद्र से आपूर्ति दी गई। ऐसे में आंशिक रूप से आपूर्ति बाधित रही। पारेषण की ओर से एक बजे तक आपूर्ति सुचारू की जानी थी, लेकिन आपूर्ति सुचारू करने में समय लग गया। उधर, नघेटा रोड, अस्पताल रोड, न्यू सिविल लाइंस, जेल रोड पर कई स्थानों पर चार घंटे में आधे घंटे ही आपूर्ति मिली। शेष समय बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed