फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the open meeting, the ex-chief pointed a rifle at the chief's representative

Hardoi News: खुली बैठक में पूर्व प्रधान ने प्रधान के प्रतिनिधि पर तानी राइफल

Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the open meeting, the ex-chief pointed a rifle at the chief's representative
संडीला। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रों का चयन करने के लिए उत्तर कौंध में बुलाई गई खुली बैठक में बवाल हो गया। पूर्व प्रधान न प्रधान प्रतिनिधि पर गुस्से में राइफल तान दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेकर पूर्व प्रधान समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्रगाम उत्तरकौंध निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रधान प्रतिनिधि है। 28 जुलाई को गांव में आवासीय योजना के पात्रों को चयनित करने के लिए खुली बैठक आयोजित की गई थी। इसी दौरान पूर्व प्रधान भोला सिंह, प्रमोद, देशराज, राजेंद्र, सोहन और अनिल राइफल लेकर आ गए। यहां धमकी देने लगे कि किसी का भी आवास योजना में चयन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसका विरोध राजेंद्र ने किया गया तो भोला सिंह ने उस पर राइफल तान दी। यह देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया, तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। संडीला कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सिंह सेंगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed