फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the measurement, 16 meters of village society land was found in Dhaba.

Hardoi News: पैमाइश में 16 मीटर ग्राम समाज की भूमि ढाबा में निकली

Sun, 09 Nov 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
In the measurement, 16 meters of village society land was found in Dhaba.
हरदोई। एनएच-731 से सटी ग्राम पंचायत बेगमगंज की ग्राम समाज की भूमि को कब्जामुक्त कराने का एक बार फिर से प्रयास तेज हुआ है। रविवार को दो राजस्व निरीक्षक और चार लेखपालों की टीम ने भूमि की पैमाइश की। पैमाइश के दौरान करीब 16 मीटर से अधिक ग्राम समाज की भूमि ढाबा के कब्जे में निकली। टीम ने भूमि का चिह्नीकरण कर ढाबा संचालक को भूमि खाली किए जाने की निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेगमगंज में एनएच-731 के पास करोड़ों की कीमत की ग्राम समाज की भूमि है। जिस पर मुख्यमंत्री ग्राम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में मिले रुपये बरातघर बनवाया जा रहा है। ढाबा संचालक ने भूमि पर चारदीवारी बनवाकर कब्जा कर लिया। जिससे बरातघर का काम रुक गया है। प्रधान की तरफ से की गई शिकायत पर डीएम ने भूमि को कब्जामुक्त कराने और कार्रवाई के आदेश दिए। तहसील संडीला में तैनात नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, लेकिन पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार गए ही नहीं।
विज्ञापन

बताया गया कि राजस्व निरीक्षक रवींद्र सिंह चौहान, शिवरूप द्विवेदी और लेखपाल सुधीर गुप्ता, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार और शशिकांत की टीम ने पैमाइश की। पैमाइश में इस बार ढाबा संचालक के कब्जे में ग्राम समाज की करीब 16 मीटर से अधिक भूमि निकली है। टीम ने भूमि को चिह्नित कराते हुए खाली किए जाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व निरीक्षकों ने पूरी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को देने की बात कही है। नायब तहसीलदार देवानंद ने बताया कि टीम ने पैमाइश कर ली है, अभी रिपोर्ट नहीं दी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed