फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In the absence of the budget may take on tasks brakes

बजट के अभाव में कार्यों पर लग सकता है ब्रेक

Wed, 30 Mar 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Wed, 30 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the absence of the budget may take on tasks brakes
rupee - फोटो : logo

हरदोई। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के सिर्फ दो दिन शेष हैं लेकिन जिले को अभी तक स्वीकृत कार्ययोजना का करीब 5.48 अरब के बजट में 40 फीसदी (1.36 अरब) ही मिल सका है। जिसके चलते कई विभागों की योजनाएं लंबित पड़ी हैं। विभागों ने बजट की डिमांड के लिए पत्र भेजा लेकिन शासन से सिर्फ एक अरब 35 करोड़ 65 लाख रुपये का बजट मिला।

विज्ञापन


जिला कार्ययोजना की बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब 5.48 अरब के प्रस्तावों को प्रभारी मंत्री की संस्तुति के बाद शासन से मंजूरी मिल गई थी। इससे उम्मीद थी कि बजट आते ही संबंधित विभाग समय रहते प्रस्तावित काम पूरे कराएंगे। विभागों की ओर से बजट की डिमांड के लिए भेजे गए पत्र के बाद शासन से करीब 1.36 अरब का आधा अधूरा ही बजट मिला। बजट की कमी के चलते कई विभाग प्रस्तावित कार्य पूरे नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं विकास कार्य पूरे न होने कुछ विभागों में धनराशि अवशेष भी रह गई। इनमें बाल विकास विभाग, पंचायत राज विभाग, गन्ना विकास, वन विभाग तथा राजकीय नलकूप सिंचाई विभाग हैं। जिनको अब वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर बजट को सरेंडर करना पड़ेगा। मनरेगा में भी 100 करोड़ रुपये तक राशि अवशेष है जिसका प्रयोग अगले वित्तीय वर्ष में करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट मिले तो हो बकाया भुगतान
हरदोई। पीडब्लूडी के नोडल अधिकारी एके दुबे ने बताया कि जिले में करीब 50 करोड़ का बकाया भुगतान है। जिसमें विभिन्न योजनाओं की सड़कों के निर्माण आदि के भुगतान हैं। शासन को डिमांड भेजी जा चुकी है। बजट मिलने पर भुगतान किया जाएगा। यदि बजट नहीं मिलता है तो नए वित्तीय वर्ष में फिर डिमांड भेजी जाएगी। शारदा नहर के वरिष्ठ सहायक सोने लाल मिश्रा ने बताया कि करीब दो करोड़ का बजट मिला है जिससे नहरों की सफाई आदि के लंबित भुगतानों को किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed