फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In suspicious circumstances, the laborer died by consuming poison

Hardoi News: संदिग्ध हालात में मजदूर ने जहर खाकर दी जान

Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
In suspicious circumstances, the laborer died by consuming poison
हरदोई। घरेलू किसी बात से खफा होकर एक युवक ने जहर खा लिया। जिससे उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना के अजीजपुर निवासी विकास (21) पुत्र रामलड़ैते पांच भाइयों में चौथे स्थान पर था। भाई लव कुश के मुताबिक विकास मजदूरी करता था। इससे परिवार में आर्थिक मदद करता था। मंगलवार की शाम को किसी बात से खफा होकर जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। विकास ने आत्महत्या क्यों की इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है हालांकि लोगों में चर्चा है कि घरेलू किसी बात से विकास खफा हो गया था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed