फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In search of a job, 315 unemployed people registered for Maha Kumbh

Hardoi News: नौकरी की चाहत में 315 बेरोजगारों ने कराया महाकुंभ के लिए पंजीकरण

Tue, 26 Aug 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
In search of a job, 315 unemployed people registered for Maha Kumbh
हरदोई। प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए लखनऊ में रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया।
विज्ञापन

रोजगार महाकुंभ तीन दिनों के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया है जिले के भी शिक्षित बेरोजगारों को महाकुंभ से काफी उम्मीद है, इसको लेकर जिले से करीब तीन सौ से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है। इनमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, बीटेक, पैरामेडिकल कोर्स से उत्तीर्ण युवा भी शामिल हैं।
बीसीएस कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और इकोनॉमिक्स टाइम्स ऑफ इडिंया के सहयोग से सेवायोजन विभाग ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में किया है। रोजगार महाकुंभ 26 से 28 अगस्त तक तीन दिन के लिए लगाया जा रहा है। रोजगार महाकुंभ में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन नौकरियां कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से दी जाएंगी। इसमें देश के अलाव विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। बेहतर और बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का अवसर का लाभ उठाने के लिए जिले से 315 युवाओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी रामवीर सिंह ने बताया कि जनपदों के शिक्षित, प्रशिक्षित बेरोजगार को रोजगार महाकुंभ में आमंत्रित किया गया है। इसमें देश-विदेश की कंपनियां भी आएंगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन बायोडाटा, साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। बताया कि इच्छुक युवा उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रमिक व कुशल कामगार को भी मिलेगा मौका
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार महाकुंभ में श्रमिक वर्ग, कुशल कामगार, अकुशल कामगार भी प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार महाकुंभ में (यूएई) सऊदी अरब, जापान, जर्मनी और इजराइल जैसे देशों में भी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हाेंगे। जिले से अभी तक 315 युवाओं ने पंजीकरण कराया है लेकिन कुल कितने युवा शामिल हुए हैं। इसका पूरा आंकड़ा रोजगार महाकुंभ समाप्त होने के बाद मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed