{"_id":"61761f1954031f10fd36a0a5","slug":"in-property-dispute-elder-brother-slit-throat-of-younger-brother-also-shot-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेता, गोली भी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का गला रेता, गोली भी मारी
Mon, 25 Oct 2021 08:36 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:36 AM IST
सार
बड़े भाई ने शाहजहांपुर स्थित पैत्रक गांव से आकर छोटे भाई का की गला रेत कर हत्या कर दी। गला रेतने के बाद उसकी पीठ में गोली भी मार दी।
विज्ञापन
व्यक्ति की हत्या के बाद घर पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का की गला रेत कर हत्या कर दी। गला रेतने के बाद उसकी पीठ में गोली भी मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूल रूप से शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद निवासी मनोजल (35) की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालता पुरवा में है। मनोज पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता है। रेलवेगंज में बिसातखाने की दुकान चलाता है। 10 दिन पहले उसके पैतृक गांव जलालाबाद में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। इस बंटवारे से मनोज का बड़ा भाई राकेश संतुष्ट नहीं था।
विज्ञापन
रविवार आधी रात के बाद लगभग दो बजे राकेश ने लालतापुरवा स्थित मकान में पहुंचकर दूसरी मंजिल पर सो रहे मनोज की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पीठ में भी गोली मार दी। परिजनों को घटना का पता सुबह लगभग 5:30 बजे चला। तब पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि संपत्ति विवाद में सगे बड़े भाई द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन