फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   In places, light rain was Gul

बारिश से कई जगह गुल रही बत्ती

Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
In places, light rain was Gul

बारिश ने एक बार फिर बिजली विभाग की कलई खोल दी।

विज्ञापन
रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर में कई मोहल्ले रात भर अंधेरे में डूबे रहे तो कई स्थानों पर लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को दो चार होना पड़ा। सुबह होने के बाद ही आपूर्ति सही हो सकी, पर आपूर्ति की आंख मिचौली जारी रही।

विद्युत व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर शहर में लाखों रुपये व्यय किए गए हैं। नए विद्युत तार लगाने से लेकर उपकरण और मशीनें लगाई गई हैं, पर बिजली विभाग की कलई रविवार की रात को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने ही खोल दी। रविवार की रात को बारिश होने के बाद शहर में कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई और रात भर मोहल्ले अंधेेरे में डूबे रहे।

रविवार की रात को करीब 11 बजे से बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद से वंशी नगर और विष्णूपुरी कालोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। राधानगर, कृष्ण नगरयिा में भी बिजली गुल हो गई, जबकि वैटगंज और आजाद नगर में लो-वोल्टेज की समस्या आ गई।

चूंकि बारिश के बाद बिजली गुल हुई ऐसे में विद्युत कर्मियों ने भी सुबह ही आपूर्ति सुचारु की, जबकि लो-वोल्टेज की समस्या भी दूसरे दिन ही दूर हुई। ऐसे में इनवर्टर भी ठप हो गए तथा उपभोक्ता परेशान रहे। सोमवार को भी पानी बरसने से विद्युत की आवाजाही लगी रही। एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने कहा कि बारिश की वजह से लोकल फाल्ट हुए थे, जिसे सुबह दुरुस्त करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed