{"_id":"7f5205cb8437d52c5783f095233e994c","slug":"in-accdent-the-groom-s-brother-and-two-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें भिड़ीं, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें भिड़ीं, दूल्हे के भाई समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में बावन-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो छात्राओं सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत होने पर शादी की माहौल गम में बदल गया। घायलाें को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-बावन मार्ग स्थित समुदा गांव के निकट दो बाइक भिड़ गईं। इससे बाइक सवार सुमित (20) पुत्र राज कुमार उर्फ पप्पू निवासी बावन चुंगी, उसकी चचेरी बहन प्रिया (16) पुत्र कपिल सिंह निवासी भट्ठा पुरवा शहर कोतवाली और प्रिया की सहेली अनुपम (16) पुत्र अशोक निवासी बगियापुरवा गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दूसरी बाइक सवार राम मिलन (25) पुत्र राकेश निवासी सुर्जीपुर शहर कोतवाली और उसका साथी गांव निवासी मनीराम (20) पुत्र लालन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सक ने सुमित और राममिलन को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रिया और मनीराम की हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में सुमित के परिजनों ने बताया कि प्रिया और अनुपम नारायण बालिका इंटर कालेज बावन में इंटर का प्रवेश पत्र लेने सुमित के साथ लेने गई थी। वहीं से वह लोग वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
वहीं राममिलन के परिजनों ने बताया कि राम मिलन केे भाई छबीले की बुधवार को बारात जानी थी। इसलिए वह शहर से खरीददारी करके वापस घर जा रहा था। घटना से दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।