फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Dispute over watching reel on mobile, madman cuts neck of young man with sickle, search for accused continues

Hardoi: मोबाइल पर रील देखने को लेकर विवाद, सिरफिरे ने युवक की बांके से काटी गर्दन…मौत, आरोपी की तलाश

Wed, 04 Sep 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 12:25 AM IST
सार

Hardoi News: बघौली थाना क्षेत्र में मोबाइल पर रील देखने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Dispute over watching reel on mobile, madman cuts neck of young man with sickle, search for accused continues
मृतक कमलू की फाइल फोटोऔर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र में मोबाइल पर रील देखने के विवाद में बांका से गर्दन काटकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी बांका सहित खेतों के रास्तों से भाग गया। ग्रामीणों ने आरोपी को सनकी मिजाज का बताया है। गांव में तनाव की आशंका पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन

उम्मरपुर मजरा बेहटा मुर्तजाबक्श गांव निवासी कमल किशोर उर्फ कमलू (23) राजमिस्त्री था। पिता ओमप्रकाश की मौत के बाद उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। सोमवार की शाम कमलू पड़ोस में ही बालकराम मकान के दरवाजे पर बैठा मोबाइल देख रहा था।
विज्ञापन

यहीं पर उसका पड़ोसी महा सिंह मोबाइल पर रील देख रहा था। अपनी पसंद की रील देखने को लेकर कमलू और महा सिंह के बीच नोंकझोंक हो गई। बताया गया कि इसी बीच महा सिंह घर से बांका ले आया और कमलू की गर्दन पर प्रहार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ में बांका लिए खेतों के रास्ते भागा आरोपी
बांका लगते ही चीखते हुए कमलू वहीं गिर गया। कमलू की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए, तब तक महा सिंह हाथ में बांका लिए खेतों के रास्ते भाग गया। ग्रामीण कमलू को अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

हत्या की रिपोर्ट दर्ज, शव का पोस्टमार्टम कराया
बघौली थाना प्रभारी विवेक वर्मा पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए और प्रारंभिक जांच-पड़ताल की। ओमवती की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की और शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीमें
एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि हत्या के कारणों की प्रारंभिक जांच में मोबाइल पर रील देखने का विवाद सामने आया है। आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी सहित पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। ग्रामीणों ने आरोपी को सनकी मिजाज बताया है। इसके दृष्टिगत गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed