फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Impact: The main road of Mohalla Bazaar will be constructed with six lakh rupees

इंपैक्ट : छह लाख से बनवाई जाएगी मोहल्ला बाजार की मुख्य सड़क

Thu, 12 Jun 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Impact: The main road of Mohalla Bazaar will be constructed with six lakh rupees
पाली। मोहल्ला बाजार के मुख्य मार्ग की दशा जल्द ही सुधर जाएगी। नगर पंचायत ने मार्ग बनवाए जाने की तैयारी की है। करीब एक साल से जर्जर सड़क से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला बाजार की मुख्य सड़क खराब होने और लोगों को हो रहीं दिक्कतों को नगर पंचायत ने संज्ञान लिया है। सड़क पर गड्ढे व टूट-फूट के कारण न केवल पैदल चलना मुश्किल हो गया, बल्कि वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। अमर उजाला ने इस समस्या को 14 दिसंबर के अंक में ‘100 मीटर की सड़क पर 30 से अधिक गड्ढे, चलना दूभर’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने खबर का संज्ञान लिया। सड़क बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। करीब छह लाख रुपये से सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन

मार्ग बन जाने से मोहल्ला बिराहना, रामनगर, मालिकाना, इमामचौक आदि मोहल्ले के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। नगर पंचायत ने इस मार्ग के साथ ही अन्य कुछ मार्गों को भी बनवाने के लिए शामिल किया है। ईओ कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदा में करीब एक माह का समय लगेगा। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नाली निर्माण व जल निकासी का भी होगा काम
कस्बे के 12 मोहल्लों में सड़क व नाली निर्माण और जल निकासी का कार्य भी कराया जाएगा। नगर पंचायत इन कामों पर करीब 64 लाख, 73 हजार, 676 रुपये खर्च करेगी।
--
अंत्योष्टि स्थल के लिए भूमि चिह्नित
कस्बे में अंत्योष्टि स्थल के निर्माण कार्य की भी राह अब साफ हो गई है। लंबे समय से कस्बे के लोग अंत्योष्टि स्थल की मांग कर रहे थे। नगर पंचायत ने वार्ड संख्या-6 आजाद नगर-सरायं सैफ पंचशाला में भूमि चिह्नित की है। वहां पर करीब 28 लाख, 79 हजार रुपये से अंत्योष्टि स्थल बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article