फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Illegal weapons manufacturing factory caught, two arrested

Hardoi News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons manufacturing factory caught, two arrested
हरदोई। पचदेवरा थाने की पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर पांच तमंचे और दो अधबने तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दो कारतूस और तीन खोखा के साथ अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा एसपी ने की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि पचदेवरा थाने की पुलिस टीम शनिवार को अनंगपुर चौराहा के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ैया गांव में तालाब के किनारे एक झोपड़ी में दो लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से पुलिस ने पचदेवरा थाना क्षेत्र के मड़ैया निवासी वसीम उर्फ नन्हूं और नरभा निवासी दिन्ने को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने बताया कि तमंचे आसपास के जनपदों के लोग भी खरीदने आते हैं। इन लोगों के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है।

खुलासा करने वाली टीम में पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल पांडेय, रवि कुमार और मोहित कुमार शामिल हैं। आरोपियों में शामिल वसीम उर्फ नन्हूं के खिलाफ पचदेवरा थाने में पहले से ही छह मामले दर्ज हैं। इनमें आबकारी अधिनियम के भी कई मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed