{"_id":"660a88d8ba684fc6830a5529","slug":"illegal-weapons-manufacturing-factory-caught-two-arrested-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112567-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Mon, 01 Apr 2024 03:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाने की पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली एक फैक्टरी पकड़ी है। मौके से पांच तमंचे और एक बंदूक बरामद की गई है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव करीब आने के चलते अवैध शस्त्रों को बनाने का धंधा तेजी पकड़ रहा है। खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात पाली थाने की पुलिस बरगद तिराहा के पास जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दलेलपुर के पास से रामसेवक निवासी रमापुर थाना पाली को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस मिला।
विज्ञापन
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने गोपालपुर गांव में एक तालाब के पास बनी झोपड़ी के पास से सुनील लोहार निवासी ठेहापुर कोतवाली लोनार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से चार तमंचे और एक बंदूक के साथ ही तीन कारतूस और तीन खोखे भी मिले हैं। फैक्टरी से शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में पाली के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, अतिरिक्त निरीक्षक वहीद अहमद, उपनिरीक्षक रामऔतार और आशीष त्यागी शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह और सीओ शाहाबाद अनुज मिश्रा मौजूद रहे।