फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Iglette Cricket Club won the match by 42 runs

इग्लेट क्रिकेट क्लब ने 42 रन से जीता मैच

Sat, 27 Mar 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Iglette Cricket Club won the match by 42 runs
फोटो-29-स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट लीग के दौरान गेंदबाजी करता गेंदबाज व शॉट लगाने की फिराक मे? - फोटो : HARDOI
हरदोई। अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का छठा मैच इग्लेट क्रिकेट क्लब व हेरिटेज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इसमें इग्लेट क्रिकेट क्लब ने मैच 42 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को टॉस हेरिटेज क्रिकेट क्लब के कप्तान अनुज वर्मा ने जीता। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इग्लेट क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर तीन गेंदों में 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

इग्लेट क्रिकेट क्लब की तरफ से मृदुल शर्मा ने 39 रन, आरव गुप्ता ने 25 रन व मोनू राजपूत ने 21 रनों का योगदान किया। हेरिटेज क्रिकेट क्लब की तरफ से आदित्य कुमार ने तीन विकेट, प्रतीक मिश्रा ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हेरिटेज क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर दो गेंद में 119 रन पर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से इग्लेट क्रिकेट क्लब ने यह मैच 42 रन से जीत लिया। हेरिटेज क्रिकेट क्लब की तरफ से अनुज कुमार ने 48 रन सुरुच कुमार ने 23 रन का योगदान किया।
इग्लेट क्रिकेट क्लब की तरफ से अभिषेक सिंह, मृदुल शर्मा, दुर्गेश शर्मा व अनुज कुमार ने दो-दो विकेट तथा अतुल बाबू ने एक विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैन ऑफ द मैच मृदुल शर्मा को दिया गया।
मैच के दौरान एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट हरदोई वर्किंग कमेटी के चेयरमैन अर्जित मित्तल, एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट सचिव सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed