{"_id":"5e750f458ebc3e7691042c27","slug":"ig-inspection-hardoi-news-knp5514220121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी का निरीक्षण आज, तैयारियां में लगी रही कोतवाली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी का निरीक्षण आज, तैयारियां में लगी रही कोतवाली पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-44- बिलग्राम कोतवाली परिसर में हो रही पुताई का कार्य देखते कोतवाल अमरजीत सिंह। संवाद
आईजी का निरीक्षण आज, तैयारियां में लगी रही कोतवाली पुलिस
- भवन का रंगरोगन हुआ, दुरुस्त किए गए अभिलेख
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत के वार्षिक निरीक्षण के प्रस्तावित कार्यक्रम के चलते बिलग्राम पुलिस ने निरीक्षण के लिए निर्धारित बिंदुओं पर तैयारियां तेज कर दी हैं। अभिलेखों को दुरुस्त करने के साथ ही कोतवाली भवन का रंगरोगन भी कराया जा रहा है।
कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी एसके भगत का शनिवार को कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण व भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। आईजी के निरीक्षण के दृष्टिगत अभिलेखों के रखरखाव, विवेचनाओं के ब्योरे, प्रार्थना पत्रों व आईजीआरएस के निस्तारण आदि से संबंधित सूचनाएं तैयार की जा रही हैं। परिसर का रंगरोगन कराया गया है, मालखाने व मुकदमों से संबंधित संपत्तियों की साफ सफाई भी कराई जा रही है।