फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the weather cooperates, the District Panchayat will help in drainage.

Hardoi News: मौसम दे साथ तो जिला पंचायत जल निकासी को बढ़ाए हाथ

Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
If the weather cooperates, the District Panchayat will help in drainage.
हरदोई। मोहल्ला सुभाषनगर, कौशलपुरी और नुमाइश पुरवा के लोगों को जलभराव की समस्या से राहत में मौसम आड़े आ गया है। मौसम के साथ न देने से जिला पंचायत की ओर से नुमाइश मैदान के दोनों ओर नाला निर्माण नहीं कराया जा पा रहा है। बरसात के कारण नाला निर्माण के लिए काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

नुमाइश मैदान में मिट्टी भरान कराए जाने से मोहल्ला सुभाषनगर, कौशलपुरी, नुमाइश पुरवा में पानी निकासी न हो पाने से जलभराव की समस्या और विकराल हो गई है। इससे बरसात के बाद कई-कई दिनों तक इन मोहल्लों को जाने वाले मार्गों पर भी पानी भरा रहता है। इससे लोगों और खासकर स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय तो इन मोहल्लों में गलियों और घरों तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में जिला पंचायत की ओर से मिट्टी का भराव कराते हुए ऊंचा कराया गया है। इसी के साथ मैदान में चहारदीवारी और दो तरफ नाला निर्माण कराए जाने की जिला पंचायत ने स्वीकृति भी दी है, लेकिन बरसात के कारण नाला निर्माण का काम नहीं हो पा रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बताया कि नुमाइश मैदान में चहारदीवारी के साथ ही नाला निर्माण का भी काम शुरु कराया गया। बरसात के कारण नाला निर्माण के लिए खोदाई कराए जाने से इसमें पानी भर जाने के कारण आधारभूत काम ही नहीं हो पा रहा है। मौसम खुला रहे तो, काम कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed