Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If the road is not built, send the proposal again: DM

सड़क नहीं बन पाई तो फिर से भेजें प्रस्ताव : डीएम

Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the road is not built, send the proposal again: DM
- जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक
विज्ञापन

- हथौड़ा से बेरुआ थानगांव की सड़क का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार शाम जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिला उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक हुई। बैठक में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराने पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गंगादेवी विद्यालय मार्ग से शुगरमिल कॉलोनी तक स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएं। साथ ही सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाए। हथौड़ा से बेरुआ थान गांव की सड़क खराब होने का मामला सामने आने पर अधिकारियों ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन काे भेजा गया है। इस पर जिलाधिकारी ने रिमाइंडर भेजे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएसएन डिग्री कॉलेज के सामने की तरफ सीसीरोड बनाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब विद्युत पोल या तो बदलवाए जाएं या फिर इनकी वृहद मरम्मत कराई जाए। उद्यमियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश उन्हाेंने दिए। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed