{"_id":"66a91f953cb6ef9f4f01085b","slug":"if-railway-track-is-built-then-gursahaiganj-will-be-reached-in-rs-20-hardoi-news-c-213-1-hra1002-117714-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रेलवे ट्रैक बना तो 20 रुपये में पहुंचेंगे गुरसहायगंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रेलवे ट्रैक बना तो 20 रुपये में पहुंचेंगे गुरसहायगंज
विज्ञापन
हरदोई। गुरसहायगंज वाया सांडी हरदोई रेलवे लाइन की आस फिर जगी है। अगर रेलवे लाइन बन गई तो रेल यात्री मात्र 20 रुपये में हरदोई से गुरसहायगंज पहुंच जाएंगे। अभी उनको 124 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
हरदोई-गुरसहायगंज वाया सांडी रेल मार्ग की काफी समय से मांग चल रही थी। इसके लिए वर्ष 2022 के बजट में प्रावधान किया गया था और उसको पिंक बुक में शामिल किया गया था, जिसके तहत 59.30 किमी रेल मार्ग का निर्माण कराया जाना है। वर्ष 2023 में भी रेल मार्ग पिंक बुक में शामिल हुआ और प्रथम चरण के लिए 13,021,300 रुपये का प्रावधान किया गया। इस पर रेलवे की ओर से सर्वे का काम कराया जा रहा है। इस बार भी इसे पिंक बुक में शामिल किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को रेलयात्रा का लाभ मिल सकता है।
हरदोई स्टेशन समेत गुरसहायगंज तक पांच स्टेशन विकसित किए जाने की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें गुरसहायगंज, सांडी को बतौर स्टेशन शामिल किया गया है। रेल चलाने के लिए छिबरामऊ व कन्नौज के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
अभी जिले के लोगों को गुरसहायगंज के लिए कन्नौज या फर्रुखाबाद होकर जाना पड़ता है। कन्नौज के मार्ग से जाने पर डेढ़ से दो घंटे का समय लगाता है। वहीं, फर्रुखाबाद की ओर से जाने में तीन घंटे का समय लगाता है और यात्रियों को कन्नौज व फर्रुखाबाद से बस को बदलना पड़ता है।
रेल लाइन के बन जाने से हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, सवायजपुर क्षेत्र के लोगों को आसानी होगी और वह कन्नौज से कानपुर और फर्रुखाबाद तक रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे।
गुरसहायगंज वाया सांडी हरदोई रेलवे लाइन के सर्वे का कार्य चल रहा है, जो अंतिम चरण में है। इसके बाद विभागीय आदेशानुसार आगे का काम शुरू कराया जाएगा। -आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक