{"_id":"603d23a18ebc3e8c965c0680","slug":"if-needed-file-complaint-on-helpline-numbers-shailendra-hardoi-news-knp6148084166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पडने पर हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत: शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पडने पर हेल्पलाइन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत: शैलेंद्र
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बा स्थित विजय शंकर इंटर कॉलेज में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान का महत्व बताया और उन्हें सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार तत्पर है। सरकार ने महिलाओं के लिए कई हेल्पलाइन भी संचालित कर रखी हैं।
किसी भी महिला द्वारा शिकायत किए जाने की स्थिति में उसका नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। एसआई नेपाल सिंह ने बताया की समाज के विरुद्ध जाना भी एक अपराध है।
विज्ञापन
अपराध करना, अपराध सहना व अपराध देखना, तीनों ही अपराध की श्रेणी में आते हैं। कहा कि किसी भी समय किसी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं, हेल्पलाइन 1090 या 112 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकती हैं, पुलिस हर संभव मदद करेगी। इस मौके पर कांस्टेबल भारती राणा, सीमा यादव, रतन पटेल व श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।