{"_id":"63daac1e7e33fb066628e027","slug":"if-i-do-not-get-justice-i-will-commit-suicide-in-tehsil-premises-hardoi-news-knp7415805177-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: महिला ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, बोली- नहीं मिला इंसाफ, तो तहसील परिसर में करूंगी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: महिला ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, बोली- नहीं मिला इंसाफ, तो तहसील परिसर में करूंगी आत्महत्या
Fri, 03 Feb 2023 03:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 03:31 PM IST
सार
शिवराजपुर की महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर न्यार की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि यदि इंसाफ नहीं मिला, तो तहसील परिसर में आत्महत्या करूंगी।
विज्ञापन
तहसील में फरियाद लेकर आई लक्ष्मी देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले में सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी महिला ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। उसका कहना है कि इंसाफ नहीं मिला, तो वह तहसील परिसर में आत्महत्या कर लेगी। लक्ष्मी देवी ने एसडीएम को बताया कि गांव निवासी एक युवक से उसने भूमि का बैनामा कराया था।
विज्ञापन
इसमें युवक ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसने बैनामा कराने के लिए एक लाख रुपये दिए। बैनामा खेत की भूमि को दिखाकर किया, जबकि भूमि प्लाटिंग में थी। इसके चलते अपर जिलाधिकारी ने उसे एक लाख का जुर्माना नोटिस मिला है।
विज्ञापन
महिला ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह कर लेगी। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया महिला ने अपनी समस्या बताई है। गुरुवार सुबह महिला व अन्य पक्षों को पूरी जानकारी के लिए अपने कार्यालय तलब किया है।
विज्ञापन