फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   If criminals open fire, they will get only bullets in response: SP

अपराधी गोली चलाएंगे, तो जवाब में गोली ही मिलेगी : एसपी

Thu, 21 Sep 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
If criminals open fire, they will get only bullets in response: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आईपीएस अफसर केशव चंद गोस्वामी ने बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक हरदोई का पदभार संभाल लिया। गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अपराध और अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व पुलिस पर फायरिंग करेगा तो उसी भाषा में पुलिस उसका जवाब देगी।
एसपी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। अपराधी और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता में है। कानून व्यवस्था पर सख्त रहना और शोषितों को न्याय दिलाना भी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी लापरवाही न करें।
विज्ञापन

अगर लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ बघौली विकास जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed